- पेट्रोल डीजल के संकट के बीच अनुचित कार्रवाई पर बिक्री बंद करने का निर्णय हरदा (ईएमएस)। -पेट्रोलियम एसोसिएशन की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई।इस दौरान पेट्रोलियम एसोसिएशन ने वर्तमान में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों पर विचार विमर्श किया,वहीं आयल कंपनियों,प्रशासन,शासन के निर्देशों के पालन की बात कही गई।इस दौरान बीपीसीएल,एचपीसीएल,आईओसीएल,नायरा, रिलायंश,जियो बीपी के डीलर उपस्थित रहे।बैठक में डीलर पर असंवैधानिक कार्रवाई की स्थिति में एकजुट रहने की निर्णय हुआ,वहीं अल्प व्यवस्था के चलते डीलर पर कंपनी,शासन,प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की दशा में जिले भर में बिक्री बंद करने का निर्णय हुआ ।संगठन के नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले सदस्य को नोटिस देने की बात की गई। ऐसे सदस्य जो संगठन के नियम का पालन नहीं करेगा,उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय हुआ। संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन - बैठक के दौरान केशव बंसल को जिला अध्यक्ष,आशुतोष कोठारी,बसंत महंत एवं मोंटू खंडेलवाल को उपाध्यक्ष,दीपक सोकल एवं अंशुल गोयल को सचिव,हिमांशु मौर्य,रोहन अग्रवाल, सुकमाल जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।हिमांशु बंसल एवं रवि बंसल मीडिया प्रभारी बनाए गए।इस दौरान मनोहरलाल राठौर,अनिल बंसल,अनिल पटेल,ललित विश्नोई को संरक्षक नियुक्त किया गयाबैठक में प्रत्येक कंपनी से तीन तीन सदस्य कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है ईएमएस/ मोहने/ 30 मई 2026