क्षेत्रीय
31-May-2026
...


- नशामुक्ति के संदेश के साथ निकाली गई वाहन रैली, दिलाई गई शपथ शिवपुरी (ईएमएस)| सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तंबाकू, मद्यपान, नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।दीवार लेखन, शपथ एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजनकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में विभाग द्वारा दीवार लेखन, नशामुक्ति शपथ, पंपलेट वितरण एवं व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वाहन रैली भी निकाली गई।युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेशकार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं निकोटिन के होने वाले दुष्प्रभाव से बचने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री नम्रता गुप्ता, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री लवकेश पाराशर, श्रीमती तनु श्रीवास्तव, श्री अजय धाकड़ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।