- राष्ट्रपति को भेजा 15 सूत्रीय ज्ञापन - बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र कर रही है सरकार-बुद्धेश राना बस्ती (ईएमएस)। रविवार को बहुजन मुक्ति पार्टी ने जनहित के सवालांे को लेकर तीसरा चरण में धक्का मारो आंदोलन करते हुये 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारी शास्त्री चौक से कार, मोटरसाइकिल को पैदल धक्का मारते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, खाद संकट को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धेश राना, युवा विंग जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। ज्ञापन में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, बिजली मूल्य वृद्धि, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये निर्णायक पहल की मांग किया गया। भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर. क.े आरतियन, मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम , प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा बुद्ध प्रिय पासवान आदि ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है, ऊपर से बिजली को 10 प्रतिशत और महंगा कर दिया गया। महंगे घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस एवं महंगे पेट्रोल-डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा जनता के वोटों की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट के द्वारा जनता को लूटा जा रहा है। विद्युत सप्लाई ना करते हुए भी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिल थोपा जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। घरेलू गैस रूपया 1500 से लेकर 2000 तक और कॉमर्शियल गैस रू. 2500 से लेकर रू. 3500 तक महंगा कर दिया है। देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी-रोटी, कपड़ा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान है। घरेलू गैस सिलेण्डर के लिये लोग परेशान है, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रूकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है। गैस एजेंसियां एजेंटां के माध्यम से काला बाजारी कर ब्लैक से महंगे कीमतों में सिलेण्डर गैस बेच रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कर्मचारी, किसान-श्रमिक, युवा-छात्रों को प्रभावित किया है। मांग किया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ सोनी, दिनेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ,डा रिफाकत अली, चंद्रावती देवी, वीरेंद्र कुमार , चरनदासी, एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी, मेहीलाल,दीपक आर्य आदि शामिल रहे।