क्षेत्रीय
31-May-2026
...


जगदलपुर(ईएमएस)। जिले के सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर से गुजर रहे एक ट्रक के उपर एक विशालकाय पेड़ गिरने से जगदलपुर-सुकमा हाइवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हाे गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दाेपहर में दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे एक ट्रक पर गिर पड़ा। इसमें ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली, जाम हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया है। हादसे के कारण जगदलपुर और सुकमा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी है। सुधीर जैन/चंद्राकर/31 मई 2026