गाजियाबाद(ईएमएस)। इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की शनिवार को गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। हत्या चिराग के साथी खिलाड़ी यश खटिक ने ही की। वारदात के समय चिराग बेंगलुरु में हुई इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर घर लौट रहे थे। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में क्वालिफाई किया था। चिराग का शव हिंडन क्षेत्र में साईं उपवन में मिला। उनकी पीठ पर गोली का निशान था। चिराग त्यागी गाजियाबाद के रहने वाले थे। वह 100 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेते थे। चिराग ने नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया। एसीपी उपासना पांडेय ने चिराग की प्रेमिका, कोच और परिजनों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने यश खटिक हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली। विनोद उपाध्याय / 31 मई, 2026