सिरोंज (ईएमएस) । सिरोंज तहसील विधिक सेवा समिति सिरोंज द्वारा एबीसीडी कोचिंग संस्थान सिरोंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार पांडे जी उपस्थित हुए, छात्राओं द्वारा आदरणीय सर का रोली चंदन का तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया,और छात्र-छात्राओं को कानून और कैरियर के बारे में विस्तार से बताया, और छात्र जीवन के पांच गुण श्लोक के माध्यम से काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च ।अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणम् ॥* श्लोक का पूरा अर्थ समझाया छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर बड़े ही सरल भाषा में दिए छात्रा कुमारी वेदिका नेमा ने पूछा कि प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को न्यायाधीश कैसे मेंटेनेंस कर पाते हैं, साथी छात्रा रितु ने पूछा की न्यायपालिका और कार्यपालिका कैसे कार्य करती है, छात्र नैतिक शर्मा ने पूछा कि सर जज बनने के लिए क्या पढ़ाई और कैसे तैयारी करना पड़ती है ,कोचिंग संस्थान की छात्रा कुमारी वेदिका नेमा ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है उनका आदरणीय न्यायाधीश सर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हीं के साथ कोचिंग के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ,संचालन समाजसेवी रामबाबू कुशवाह के द्वारा किया गया और आभार व्यक्त कोचिंग संस्थान के संचालक वीर रघुवंशी द्वारा किया गया इस दौरान शिक्षक राजेश दांगी, अभिषेक शर्मा और विवेक सर पैरालीगल वालंटियर छगन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। सलमान खान ३१ मई, २०२६