- जमीनी विवाद को लेकर पिता संग अपनी चाची पर किया था हमला,पुलिस ने कोर्ट में किया पेश हरदा (ईएमएस)। जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम डुमलाय में कबेलू हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या के मामले में फरार उसके भतीजे कपिल गुर्जर को पुलिस ने नेमावर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,वहीं इसके पहले मृतिका के जेठ सुन्दरलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई की सुबह जमीनी विवाद,पुरानी रंजिश के चलते कपिल गुर्जर एवं उसके पिता सुंदरलाल गुर्जर का कबेलू हटाने को लेकर कपिल की चाची निशा गुर्जर से विवाद हो गया था।इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि चाची निशा गुर्जर एवं उसकी बेटी रानी दोनों ने उन पर लाठियों एवं पत्थरों से हमला कर दिया।इस दौरान निशा गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई थी,वहीं रानी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। हत्या के बाद कपिल फरार था,वहीं पुलिस ने उसके पिता सुंदरलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कपिल को नेमावर से गिरफ्तार किया। ईएमएस/ मोहने/ 31 मई 2026