क्षेत्रीय
31-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल के तत्वाधान में 18 वा बाल एवं युवा शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर प्रभारी मोहित बड़कुल ने बताया, 8 दिवसीय शिक्षण शिविर में निरंतर धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, संस्कारों के साथ सात्विक जीवन शैली को जीने की कला सिखाई जाएगी। शिविर में संस्कारों के शंखनाद के लिए बहार से विद्वान पधारे हैं। जिनमें प्रमुख प. अशोक मांगुलकर, प. रितेश शास्त्री इंदौर हैं। शिविर में प्रत्येक आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे, शिविर का प्रमुख संदेश जीवन जीने का उद्देश जिओ ओर जीने दो के साथ - साथ जीव दया, परस्पर सहयोग की भावना के साथ भारत की अमूल्य संपदा संस्कृति, संस्कारों की रक्षा करना है। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष पंकज दिगंबर, विद्यालय समिति अध्यक्ष आलोक पंचरत्न, मुमुक्षु मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री देवेंद्र बड़कुल, राजीव मोदी, अनुभव जैन, आशुतोष जैन, संजीव जैन, सहित अनेक समाज जन मौजूद थे। मोहित बड़कुल/ 31 मई, 2026