दमोह (ईएमएस)। दमोह जिले कि जनपद पंचायत पटेरा कि ग्राम पंचायत दतिया आज भी विकास से बहुत दूर है ग्राम पंचायत में नो तो रोड और ना पिने के लिए पानी आदिवासी मोहल्ले में बरसात के दिनों में लोगों को पैदल चलने में दिक्कत होती है वही ग्राम पंचायत की बात करें ग्राम पंचायत साल में केवल दो बार ही खुलता है 15 अगस्त और 26 जनवरी ग्राम पंचायत ग्राम के लोगों की गाय भैंस को खिलाए जाने वाला भूसा रखा हुआ है ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि सरपंच सचिव और रोजगार सहायक से अगर कोई काम हो तो उन्हें ढूंढना पड़ता है वही विकास की बात करें तो यहां विकास केवल कागजों पर नजर आ रहा है ग्राम वासियों के अनुसार ग्राम के लोगों को प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए सचिव को कई बार पटेरा जाकर बताना पड़ा उसके बाद ही भी आज दिनांक तक काम नहीं हो पाया वही हमारे द्वारा ग्राम पंचायत में जा कर देखा तो पाया कि आजादी के 70 दशक बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही शान द्वारा ग्राम विकास के लिए राशि तो आवंटित की जाती है लेकिन उस विकास केवल सरपंच सचिव रोजगार सहायक इंजीनियर एसडीओ और जनपद पंचायत सीईओ और कर्मचारियों का हो रहा है अगर पानी गिर जाए तो बच्चे स्कूल ही नहीं जा सकते जनपद पंचायत पटेरा कि ग्राम पंचायत दतिया में डालें जारहे हैं फर्जी मस्टर रोल जनपद पंचायत पटेरा कि ग्राम पंचायतों में लगातार फर्जी मस्टर रोल डालें जाने का सिलसिला जारी है जनपद पंचायत में बैठे अधिकारीयों कि मिली भगत से खुले आम शासन को चुना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ममाल ग्राम पंचायत दतिया में जहा खकारी निर्माण कार्य के मस्टर रोल डालें ज रहे थे जब जबलपुर एक्सप्रेस दमोह के प्रतिनिधि अरुण मिश्रा ने ग्राम पंचायत में जा कर देखा तो पुर ममाल समाने आया ग्राम पंचायत दतिया सीसी रोड निर्माण कार्य 16/08/2024को स्वीकृत हुआ था जिसकी राशि का आहरण कर लिया गया एवं सीसी रोड काली रेत लगाकर निर्माण कार्य कर दिया गया जो अब अस्तित्व में नहीं है जिस जगह मजदूर लागे होने की लोकेशन थी वहा कोई नहीं मिला हमने सरपंच से बात कि तो उन्होंने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत में इसी तरह होते हैं काम क्यों कि हम लोग पटेरा जनपद में बैठे रोजगार गारंटी प्रभारी को पैसे देते हैं और हमरे मस्टर पास हो जाते हैं वहीं सचिव से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन ब्लेक लिस्ट में डाल दिया वहीं रोजगार सहायक सन्तोष पान्डे ने तो फोन उठाना उचित नहीं समझा इंजीनियर रोहित नयाक का तो फोन ही बाद रहता है वहीं ग्राम में जेसीबी मशीन से काम भी कर रहे हैं ईएमएस/ मोहने/ 31 मई 2026