ग्वालियर ( ईएमएस ) | जीवाजी विश्वविद्यालय के सिटी सेंटर स्थित राधाकृष्णन भवन में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की ओर से पांच जून को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे तथा कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क की जाएंगी। स्वास्थ्य केंद्र के समन्वयक डा. राजेंद्र खटीक ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुनील शर्मा, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डा. उज्जवल शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आदित्य जैन, मेडिसिन विशेषज्ञ डा. अवधेश तोमर, न्यूरो फिजीशियन डा. पंकज कुमार गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. दीपैंश सक्सेना, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. निधि चौहान, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा. सौम्या सिंह, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अंकित तिवारी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. रविता तोमर, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डा. जुनाल मेवाफरोश, आयुर्वेदाचार्य डा. केके गुप्ता, फिजियोथैरेमिस्ट डा. अलका चौहान तथा हेयर एंड स्किन स्पेशलिस्ट डा. दीपमाला एवं तेज सिंह अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हड्डियों की जांच निश्शुल्क की जाएगी। इसके अलावा ईसीजी, शुगर, कोलेस्ट्राल, ब्लड प्रेशर सहित अन्य रक्त जांचें भी की जाएंगी। मरीजों को आवश्यकतानुसार निश्शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा