राष्ट्रीय
01-Jun-2026
...


शिवकुमार ने आरसीबी को दूसरी बार फाइनल जीतने पर दी बधाई बेंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला बेंगलुरु में होना था और यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। शिवकुमार ने कहा कि आईपीएल फाइनल बेंगलुरु में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। हम वो सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा दोबारा न हो। मैं कर्नाटक की ओर से अपनी टीम को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूं। आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब पर दोबारा कब्जा किया। आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीटी को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बनाने दिए। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम का जादू एक बार फिर चला। रसिख सलाम ने तीन विकेट तो भुवनेश्वर ने 2 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बन गई है। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। सिराज/ईएमएस 01जून26