क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


- फ्रेंडशिप के बाद शेयर मार्केट में रकम इंवेस्ट करने का दिया था झांसा भोपाल(ईएमएस)। बैरागढ़ इलाके में रहने वाले एक युवक को शातिर महिला साइबर जालसाज ने इंग्लैंड के नंबर से रिक्वेस्ट भेजकर फरियादी से दोस्ती की। इसके बाद उसे शेयर मार्केट में रकम इंवेस्ट करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर पांच लाख 14 हजार 114 रुपए की चपत लगा दी। हालांकि फरियादी ने सचेत रहते हुए शुरू में 5 हजार की रकम इंवेस्ट की थी, लेकिन इस पर उसे करीब साढ़े 8 सौ रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद महिला ठग पर भरोसा कर उसने अलग-अलग बार में पांच लाख 14 हजार 114 रुपए इंवेस्ट कर दिए। मोटी रकम फंसाने के बाद न तो उसे कोई मुनाफा हुआ साथ ही महिला ने उसका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। थाना पुलिस के मुताबिक वन ट्री हिल्स बैरागढ़ निवासी पंकज सायरानी (38) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह निजी काम करते हैं। बीते फरवरी माह में उनके पास इंग्लैंड के नंबर से नायरा शर्मा नामक एक महिला ने रिक्वेस्ट भेजी। बाद में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। कुछ दिन बाद में नायरा शर्मा ने कहा कि यदि वह उसके बताये अनुसार शेयर मार्केट में पैसा निवेश करे तो उसे अच्छा मुनाफा हो सकता है। पंकज सायरानी ने सर्तकता बरतते हुए शुरुआत में पांच हजार रुपए निवेश किए। इस पर उन्हें 865 रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद फरियादी ने अलग-अलग बार में पांच लाख 14 हजार 114 रुपए निवेश कर दिए। फरियादी ने बताया की उन्हें ऑनलाइन पर इंवेस्ट रकम का मुनाफा तो दिखाई देने लगा लेकिन जब उन्होनें रकम निकालची चाही तब रकम विड्राल नहीं हो सकी। इसके बाद फरियादी ने खुदक को नायरा शर्मा बताने वाली महिला को कई मैसेज और कॉल किए लेकिन उसने न तो कॉल रिसीव किए और न ही किसी मैसेज का जवाब दिया। कुछ दिन बाद उसने व्हाट्सएप ग्रुप और मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। तब फरियादी का अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उन्होनें सायबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी बैरागढ़ पुलिस को भेजी जिसके बाद असल कायमी कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 1 जून