ग्वालियर (ईएमएस)। आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव, ब्राह्मण गौरव दिवस, वैश्विक माता पिता दिवस, और अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस सभी 1 जून को सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा मनाए गए। महासमिति के अध्यक्ष बीना भारद्वाज एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती विमला देवी पांडे (९२ वर्षीय) ने ब्राह्मण के हर घर की छत पर पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना पानी देने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारी ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी ने कहा कि आचार्य चाणक्य विचार ज्ञान, दूरदर्शिता तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पण समाज को आज भी प्रेरित करता है। भागवताचार्य मधु बहनजी ने कहा कि वेद, ज्ञान और संस्कृति की अमूल्य धरोहर को संजोए रखने वाले ब्राह्मण समाज है। पक्षियों की भूख प्यास बुझाने सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वितरित किए जाने वाले प्रसाद में पक्षियों को पीने के पानी के लिए सकोरे और दाना का दान करना चाहिए। इस अवसर पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अनीता रिछारिया, सुधा दीक्षित, शशि शर्मा, बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा, मंजू मिश्रा अल्का मिश्रा रेनू शर्मा, अनीता दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी,माया भारद्वाज ,शशि गोस्वामी, अंजू दीक्षित, किरण मिश्रा, तरूण लता पाठक, डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री,देवेन्द्र कुमार पाठक, के.बी. दुबे,एच बी शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, अशोक कुमार शर्मा, गेंदालाल पाठक, आदि उपस्थित थे।