01-Jun-2026
...


पटना, (ईएमएस)। जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के ऐसे युगपुरुष हैं जो आज भी जनता के विश्वास और भरोसे का सबसे मजबूत प्रतीक हैं। बिहार के लोगों के मन में यह अटूट विश्वास है कि जब तक नीतीश कुमार जी व्यवस्था के केंद्र में रहेंगे, तब तक बिहार में विकास की गाड़ी उसी गति और मजबूती के साथ सरपट दौड़ती रहेगी। हकीकत में उन्होंने अपने कार्यों से जनता के भीतर ऐसा भरोसा पैदा किया है जो केवल चुनावी समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य की आशा बन चुका है। इसीलिए आज नीतीश कुमार केवल एक नाम नहीं बल्कि भरोसा, विश्वास और विकास का पर्याय बन गए हैं। - ०१ जून/२०२६/ईएमएस