मीरजापुर (ईएमएस) । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल का जन्म दिन कांग्रेस जनों द्वारा जिले के लोकप्रिय भोजनालय पप्पू होटल एवं एसी विश्राम गृह में केक काटकर मनाया गया है। उक्त अवसर पर ज़िले के कांग्रेस जनों द्वारा जिला मुख्यालय एवं चुनार विधानसभा क्षेत्र के नारायनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मनाया गया है। चुनार विधानसभा क्षेत्र में श्री पटेल का जन्म दिन चुनार विधानसभा क्षेत्र के विकल्प के रूप में मनाया गया। वहां के लोगों ने कहा कि चुनार का भावी विकल्प डा पटेल ही होंगे। क्षेत्रीय जनता उनके तरफ़ उम्मीद भरी निगाहों से उन्हें देख रही है। चुनार क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय,राम लखन मास्टर, तुलसीदास गुप्ता, कैलाश प्रजापति सहित कई कांग्रेसियों द्वारा राहगीरों को शर्बत बनाकर पिलाया गया है। वहीं कहीं कहीं मरीजों को फल वितरित कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल का जन्म दिन मनाया गया है। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू द्वारा अपने होटल में डा पटेल का जन्म दिन पांच किलो केक काटकर मनाया गया है। उक्त अवसर पर एक शुभकामना गोष्ठी आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे द्वारा किया गया है। जबकि गोष्ठी का संचालन आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता एवं सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर जय किशन जैकी सिंह कोल ने किया। उक्त शुभकामना संगोष्ठी में अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री राजधर दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस संकटकालीन समय में चट्टान की तरह पूरे निष्ठा एवं कट्टरता से डा पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में काम करके जिले में कांग्रेस को संजीवनी बूटी के रूप में काम कर पार्टी को मजबूत बनाने में हर स्तर पर संघर्षशील होकर काम कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू ने कहा कि डा पटेल के संघर्षों का एक उदाहरण है कि बीते दिनों वह जिलाधिकारी मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में टोल प्लाजा को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया वह उनके नेतृत्व में जिले का सबसे बड़ा संघर्ष का एक हिस्सा है। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संतोष यादव डंगहर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय फार्मूले के तहत तीन बार लगातार ओबीसी समाज को जिला अध्यक्ष बनाया है यह डा पटेल के पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का प्रतिफल है। संगोष्ठी का संचालन करते हुए आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता जय किशन जैकी सिंह कोल ने कहा कि डा पटेल के जन्म दिन पर उन्हें यशस्वी एवं दीर्घायु होने के लिए मां विंध्यवासिनी देवी विंध्याचल से प्रार्थना है कि उन्हें वह शक्ति प्रदान करें जिससे वे ज़िले को कांग्रेस मय बना सकें। उन्होंने कहा कि डा पटेल मीरजापुर जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए हनुमान बनकर काम कर रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में लाभ मिलता दिखाई देगा। उक्त अवसर पर बरौधा वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, कोन ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल, रंग बहादुर मालवीय, सहित कई लोगों ने डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के जन्म दिन पर उन्हें दीर्घायु होने की कामना किया और शुभकामनाएं दी हैं। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर