क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पांव पखारकर वृद्धजनों का किया सम्मान भोपाल(ईएमएस)। भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती 2 जून की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा के वार्ड 37, 75, 76, 77, 78 एवं 79 में मातृ-पितृ भक्ति दिवस एवं वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री सारंग ने कार्यक्रम में सम्मिलत होकर वृद्धजनों के पांव पखारे और उनकी आरती उतारकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी वृद्धजन भाव विभोर ऩजर आये। सभी ने मंत्री सारंग के द्वारा किये गये इस सम्मान को सहर्ष स्वीकार कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य पिताजी स्व. कैलाश सारंग ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनमानस की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका स्वप्न था कि प्रत्येक वृद्ध का सम्मान हो। इसी उद्देश्य के साथ हर वर्ष उनकी जयंती को संपूर्ण राष्ट्र में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंत्री सारंग ने बताया कि 2 जून को स्व. कैलाश सारंग की जयंती पर अनुयायियों एवं समर्थकों द्वारा सम्पूर्ण भोपाल शहर सहित देशभर में विविध सेवा के कार्य किए जाएंगे। मंत्री सारंग ने पांव पखारकर वृद्धजनों का किया सम्मान मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अतंर्गत वार्ड 37, 75, 76, 77, 78 एवं 79 में आयोजित वृद्धजनों का सम्मान किया। यहां उन्होंने सर्वप्रथम सभी वरिष्ठों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके पश्चात श्री सारंग ने उनके पांव पखारकर आरती उतारी। कार्यक्रम के दौरान अपने जनप्रतिनिधि को पुत्र के समान अपने पांव पखारते देख अनेक वृद्धजनों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सारंग ने वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पधारे सभी वृद्धजनों के पेयजल, स्वल्पाहार एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। 2 जून को नरेला में आयोजित कार्यक्रम का विवरण 2 जून को नरेला विधानसभा के विभिन्न वार्डों में वृद्धजनों का सम्मान एवं अनेक सेवाकार्य किए जाएंगे। इनमें वार्ड 71 (स्वामी विवेकानंद चौराहा), वार्ड 39 एवं 40 (चाणक्यपुरी), वार्ड 59 (अन्ना नगर), वार्ड 58 (सर्जना पार्क), वार्ड 44 (हनुमान मंदिर, आचार्य नरेंद्र देव नगर), वार्ड 70 (पिंक टॉवर के सामने), वार्ड 69 एवं 41 (नर्मदा चौराहा) तथा वार्ड 36 (जैन मंदिर के पास, शंकराचार्य नगर) कार्यक्रम किया जाएगा। भोपाल सहित देशभर में होंगे विविध सेवाकार्य 2 जून को स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों, प्रशंसकों एवं समर्थकों द्वारा सम्पूर्ण भोपाल शहर में शरबत वितरण एवं विभिन्न सेवा से जुड़े कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भी देशभर में सेवा, सहयोग एवं जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।