क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


- क्षतिग्रस्त टॉवर। ​शाजापुर (ईएमएस)। तेज आंधी के कारण बीएसएनल का टॉवर टूट गया। जानकारी के अनुसार जिले के मक्सी के समीप ग्राम सिरोलिया में तेज आंधी के कारण बीएसएनएल टॉवर का ऊपरी हिस्सा टूट गया। टॉवर का क्षतिग्रस्त हिस्सा अधर में लटक गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगा यह बीएसएनएल टॉवर काफी समय से बंद पड़ा था। तेज हवाओं के दबाव से टॉवर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगा। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 01जून 2026