- सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। शाजापुर (ईएमएस)। पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को सेवा निवृत्त होने पर विदाई दी गई। 01 जून 2026 को पुलिस विभाग के निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत एवं सहायक उप निरीक्षक माला साहू सेवानिवृत्त हुई जिन्हें पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत द्वारा पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की गईं, वहीं सहायक उप निरीक्षक माला साहू द्वारा 37 वर्षों की सराहनीय सेवाएं पूर्ण की गईं। उनके कार्यकाल के दौरान विभाग के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गई। विदाई समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 01जून 2026