नर्मदापुरम (ईएमएस)। शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को सभी शासकीय कार्यालयो में वंदे मातरम का गायन किया जाता है। इसी क्रम में 1 जून को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में वंदे मातरम का गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन एवं श्री बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बबीता राठौर एवं समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गणो तथा सभी विभाग के विभाग प्रमुखो ने उपस्थित रहकर वंदे मातरम का गायन किया। नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कार्यालय परिसर के सभा कक्ष में भी वंदे मातरम का गायन हुआ। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीणा, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस श्री भूपेंद्र गुर्जर सहित आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी गणों ने वंदे मातरम का गायन किया। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 01 जून 2026