महापौर श्रीमती मालती राय ने लगभग 55 लाख रूपये की लागत से होने वाले डामरीकरण, सेन्ट्रल वर्ज निर्माण व हाईमास्ट लाईट की स्थापना हेतु किया भूमिपूजन भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने कोहेफिजा बीडीए कालोनी के रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए 55 लाख रूपये की लागत से होने वाले विभिन्न कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने वार्ड क्र. 07 के अंतर्गत बीडीए कालोनी कोहेफिजा में सोमवार को सांय लगभग 55 लाख रूपये की लागत से होने वाले सड़कों के डामरीकरण, सेन्ट्रल वर्ज निर्माण, हाईमास्ट लाईट की स्थापना आदि के कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। महापौर श्रीमती राय ने वृहद पैमाने पर किये जा रहे विकास कार्यों के लिए स्थानीय रहवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भूमिपूजन अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष श्रीमती विनीता सोनी, स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा, पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।