सेंधवा (ईएमएस)। मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर जामली टोल प्लाजा के पहले स्थित जॉली गो होटल के ठीक सामने हुए भीषण सड़क हादसे में 2 की जान गई, 2 गम्भीर घायल, कार अनियंत्रित कंटेनर से टकराई जिससे कार सवार कार में फंसे मशक्कत कर पुलिस और हाइवे रेसक्यु टीम ने निकाला,एक ने मौके पर दम तोड़ दिया तो वही एक कि अस्पताल में हुई मौत,दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी,घटना के बाद हाइवे पर लगा जाम पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया जाम, घटना इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए,ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत हुई घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओपी चौगाड़े ने बताया कि अनियंत्रित कार डिवाइडर से दूसरी तरफ जाकर कंटेनर में टक्कर खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें मृतक 1.बद्रीनाथ पिता प्रमोद नांगरे उम्र 30 वर्ष निवासी संभाजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट्र चालक भी यही था 2.अनिकेत पिता अनिल कल उम्र 28 वर्ष निवासी संभाजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट्र तो वही घायल नारायण दास हॉस्पिटल में भर्ती घायल 1.भूषण पिता राजाराम उम्र 25 वर्ष निवासी पुणे 2.औकार पिता सुदामा अमित 26 वर्ष निवासी संभाजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट्र,घटना वाली फोर्ड गाड़ी MH 11 CW 4644 औरंगाबाद से उज्जैन तरफ जा रही थी। वही कंटेनर UP 21 DT 2996 यह इंदौर से महाराष्ट्र तरफ जा रहा था ।