क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). 1 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ड्रग इंस्पेक्टर विश्वकर्मा की वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही उन्हें जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसुति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर हितग्राही महिलाओं को राशि वितरण करने के निर्देश दिये गए। पीएम राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायलों के उपचार के प्रकरणों का तत्परता के साथ निराकरण करने कहा गया। किसानों से खरीदा गया 22 करोड़ रुपए का गेहूं समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में किसानों से 22 करोड रुपए का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। इसमें से 21 करोड 17 लाख रुपए का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। जिन किसानों का धान का भुगतान लंबित था, वह भी किसानों को भुगतान कर दिया गया है। जिले के किसानों का धान का 1 करोड 30 लाख रुपए का भुगतान शेष था, अब यह राशि किसानों के खाते में पहुंच गई है। अधोसंरचना परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के एसडीओ को निर्देशित किया गया कि वारासिवनी-गर्रा रोड पर बन रहे रोड ओव्हरब्रिज का शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये। इसी प्रकार भटेरा रोड पर रोड ओव्हरब्रिज के काम में गति लाने के निर्देश दिये गए। आईटीआई के प्रचार्य को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी आईटीआई में प्रवेश उत्सव मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाए। प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर होगी कार्यवाही बैठक में सीएम हेल्पलाईन एवं लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्देशित किया गया कि इन प्रकरणों का तत्परता के साथ समय सीमा में निराकरण कराया जाए। लोक सेवा गारण्टी के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नही होने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाए। कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सार्थक एप्प से उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिये गए।