क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में आयोजित सीबीएसई स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में देवास का प्रतिनिधित्व करते हुए हिन्द फौज की सैनिक हिमानी लोधी ने 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमानी लोधी की इस सफलता से पूरे जिले एवं संस्था का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के जिला खेल अधिकारी सेना गाड़रिया, जावेद पठान, पम्मी मास्कोले, संस्था मानस के हेमंत शर्मा, थ्रो बॉल कोषाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी, मीना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा एवं आरती दायमा ने हिमानी लोधी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन हिन्द फौज सैनिक रीना पटेल ने किया।