01-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर में आगामी 7 जून, रविवार को “एक शाम भगवान मल्हारी के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रमण देशमुख ने बताया कि महाआरती का आयोजन श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर, शीलनाथ धुनी के सामने, मिल रोड, देवास में किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है, जबकि महाआरती का शुभारंभ शाम 7 बजे होगा। आयोजकों के अनुसार महिलाओं से नौवारी अथवा महाराष्ट्रीयन साड़ी तथा पुरुषों से कुर्ता-पायजामा एवं फेटा धारण कर आने का आग्रह किया गया है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को आरती के लिए पीले वस्त्र पहनने की सलाह दी गई है।कार्यक्रम का आयोजन देव मल्हारी के तत्वावधान में किया जा रहा है।