01-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। शहर के निकट ग्राम भीमसी स्थित गौशाला में अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक कथा प्रवक्ता साध्वी देवी ऋचा मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित वाराणसी से पहुंचकर गौमाता का पूजन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणजनों सहित सैकड़ों आमंत्रित श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बेस एवं युवा नेता नवीन सोलंकी ने साध्वी देवी ऋचा मिश्रा का सम्मान किया। विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने संबोधन में साध्वी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्होंने कम आयु में श्रीराम कथा एवं श्रीमद्भागवत के माध्यम से विश्व के अनेक देशों में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर भारतीय धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक शक्ति का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गौमाता के प्रति उनकी गहरी आस्था तथा शिक्षित युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य हिंदुत्व शक्ति के लिए प्रेरणादायी है। आयोजन में ग्राम पड़ना के बालाजी भक्त पंडित मनोज शर्मा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक सिसोदिया ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, डॉ. अंकित अग्रवाल, अनुष्का, राधिका एवं आकाश अग्रवाल ने साध्वी देवी ऋचा मिश्रा का सम्मान किया। कार्यक्रम में जबलपुर, भोपाल, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर एवं देवास सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे भक्तों ने साध्वी जी से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन दिलीप अग्रवाल ने माना।