खेल
02-Jun-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19 वां सत्र रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ ही समाप्त हो गया है। ऐसे में अब इसमें खेल रहे खिलाड़ियों को कोई लंबा ब्रेक मिलने नहीं जा रहा है। इसका कारण है कि भारतीय टीम का नया अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर 6 जून अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से शुरु होगा। भारतीय टीम को अपनी ही धरती पर अफगानिस्तान से सीरीज खेलनी है। भारत दौरे पर आ रही अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम से एक टेस्ट और तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। ऐसे में प्रशंसकों को विराट कोहली और रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी एक बार फिर एकदिवसीय सीरीज में खेलते दिखेंगे। भारत और अफगानिस्तान टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है : टेस्ट मैच- 6 जून से 10 जून, न्यू चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे से पहला एकदिवसीय - 13 जून, धर्मशाला में दोपहर 1.30 बजे से दूसरा एकदिवसीय- 17 जून, लखनऊ में दोपहर 1.30 बजे से तीसरा एकदिवसीय 20 जून, चेन्नई में दोपहर 1.30 बजे से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी थी। एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। अब इस सूची में विराट का नाम भी जुड़ गया है। टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेट-कीपर) एकदिवसीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे गिरजा/ईएमएस 02 जून 2026