मुम्बई (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। मार्लेस के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत में विराट की सबसे बड़ी भूमिका रही। मार्लेस ने कहा कि आरसीबी में जोश हेजलवुड और टिम डेविड जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में उनका मानना है कि ये जीत दोनो देशों के बीच की साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है। कोहली को फाइनल में उनकी मैच विजेता पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड दिया गया था। मार्लेस के अनुसार आरसीबी की लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी की जीत में विराट ने बड़ी भूमिका निभाई है। फाइनल मुकाबले में विराट ने गुजरात टाइटंस को के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। मार्लेस ने इस पारी की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम को जीत दिलाने में कोहली का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी पूरा साथ दिया। हेजलवुड ने फाइनल में दो बड़े विकेट लिए जबकि टिम ने तेज से 24 रनों की पारी खेली। मार्लेस ने कहा कि दोनो ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ठीक से अपनी जिम्मेदारी निभाई। मार्लेस ने कह कि यह दूसरा अवसर है जब वह भारत में होने के कारण आईपीएल फाइनल में आरसीबी को खिताब जीतते देख रहे हैं। साथ ही कहा कि विराट ऑस्ट्रेलिया में भी खासे लोकप्रिय हैं। मार्लेस ने कहा, “मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि विराट 75 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने पर उनके साथ हेजलवुड और टिम भी लगो थे। इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अच्छी साझेदारी दिखी। क्रिकेट में दोनो देशों के बीच गहरे संबंधों याद करते हुए, मार्लेस ने भारत के दिग्गज स्पिनर और कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी को भी याद किया।उन्होंने दिवंगत बेदी को याद करते हुए कहा कि क्रिकेट ने हमेशा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। मार्लेस ने कहा, “विराट आज ऑस्ट्रेलिया में बहुत बड़ा नाम हैं, लेकिन जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मुझे सबसे पहले भारतीय कप्तान के तौर पर बिशन बेदी याद हैं, वो उस दौर के बड़े नाम थे।” इससे पता चलता है कि दोनो देशों के बीच अच्छे संबंधों में क्रिकेट की बड़ी भूमिका रही है। ईएमएस 02जून 2026