02-Jun-2026
...


- 50 मितानिनों को दिए उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन बिलासपुर (ईएमएस)। मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर कर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा रोटरी भवन में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 मितानिनों को पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन शैलजा शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गढ़ेवाल उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता संस्था आरुग की संस्थापक विनीता पटेल ने मासिक धर्म स्वास्थ्य, जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक किशोरियों तथा 500 से अधिक किशोरों और पुरुषों को इस विषय पर जागरूक किया जा चुका है। गांव-गांव पहुंचेगी स्वच्छता की जानकारी कार्यक्रम में 50 मितानिनों को पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। उद्देश्य यह है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं और किशोरियों तक स्वच्छता संबंधी जानकारी और आवश्यक संसाधन पहुंचा सकें। - 02 जून 2026