02-Jun-2026
...


- संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा बिलासपुर (ईएमएस)। सूत सारथी समाज प्रदेश छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सोनवानी के नेतृत्व में विधायक अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अमर अग्रवाल को समाज में हाल ही में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए चुनाव की जानकारी दी। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन, समाज द्वारा संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। समाज हित के मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श इस अवसर पर समाज के जिला पूर्व अध्यक्ष बल्लू सारथी, महेश सोनवानी, दीपक सोनवानी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। - 02 जून 2026