इन्दौर (ईएमएस) 54वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में इंदौर जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। रीवा में आयोजित इस प्रतियोगिता में इन्दौर के पदक विजेता खिलाड़ी है जूनियर वर्ग में आदित्य तिवारी, श्लोक गुरेजा, समृद्धि भंडारी, आस्था गोसाई, प्रियमवद सिंह राठौड़, भावेश चौधरी, कनीष्क सुरेका, अद्वैत पागे, समृद्धि भंडारी, प्रिंस टोके, कृष्णा श्रीवास, मैत्री टोंडे, आस्था गोसाई, आदित्य अभिजीत चोलकर। वहीं आस्था गोसाई, निकुंज आर्य, कनक करवारे, कनीष्क सुरेका, आदित्य अभिजीत चोलकर, मानस्विनी थट्टे, आस्था गोसाई, आदित्य तिवारी, प्रियमवद सिंह राठौड सीनियर वर्ग में भी सफल रहे। आनंद पुरोहित/ 03 जून 2026