क्षेत्रीय
03-Jun-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट समिति द्वारा बुधवारी बाजार स्थित रेलवे मैदान में आयोजित 45 दिवसीय समर कैंप बच्चों के लिए सीखने और प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच बन गया है। शिविर में 500 से अधिक बच्चे उत्साह के साथ भाग लेकर खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह समर कैंप 15 जून तक संचालित किया जाएगा। सात खेलों का दिया जा रहा प्रशिक्षण समिति के सचिव नवीन ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले शिविर में बच्चों को विभिन्न खेलों का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें फुटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल सहित सात प्रमुख खेल शामिल हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चे खेल की तकनीक और अनुशासन सीख रहे हैं। डांस, योग और कला गतिविधियों से बढ़ रहा आत्मविश्वास खेलों के अलावा शिविर में वेस्टर्न और क्लासिकल डांस, योग तथा विभिन्न कला विधाओं का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छुट्टियों का बेहतर उपयोग कर रहे बच्चे समिति के सी नवीन ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। शिविर में खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है। मनोज राज 03 जून 2026