03-Jun-2026
...


सेंसेक्स 303, निफ्टी 77 अंक नीचे आया मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को गिरावट पर बंद हुए। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट ईरान-अमेरिका तनाव के कारण दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही आईटी शेयरों में विकवाली हावी रहने से आई है। , आज दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस, टीसीएस के अलावा टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर टूट गये। इसी कारण दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक फिसलकर 74,346.17 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 77.95 अंक नीचे आकर 23,405.60 अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर ही ऊपर आये। वहीं अन्य सभी 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी की केवल 19 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 30 शेयर गिरे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी उछले जबकि, टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 8.43 फीसदी गिरे। वहीं सेंसेक्स की अन्य कंपनियों की बात करें तो आज आईसीआईसीआई बैंक , ट्रेंट , पावर ग्रिड 1.01 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक , एचडीएफसी बैंक , एक्सिस बैंक , भारती एयरटेल , टाटा स्टील के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक समेत ये नीचे आये। इसके अलावा इन्फोसिस, आईटीसी, एलएंडटी , बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स , एशियन पेंट्स , बजाज फिनसर्व , टाइटन , बीईएल 0.31, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट , एनटीपीसी , हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी के शेयर गिरे। इससे पहले आज सुबह बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। आज सुबह सेंसेक्स 800 अंक गिरा, वहीं निफ्टी 23,300 के नीचे खुला। सुबह सेंसेक्स 808.16 अंक करीब 1.08 फीसदी टूटकर 73,857.74 पर कारोबार कर रहा था। वहींनिफ्टी 215.70 अंक फिसलकर 23,264.85 के स्तर पर आ गया। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दर्ज की गयी। आज बड़ी कंपनियों के साथ-साथ व्यापक बाजार में भी दबाव का माहौल रहा। दूसरी ओर आज एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश शेयर बाजारों में बुधवार सुबह उछाल आया है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और 2.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग सपाट रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.45 फीसदी मजबूत हुआ।अमेरिकी बाजारों की बात करें तो मंगलवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.13 फीसदी और डॉव जोन्स 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं नैस्डैक कंपोजिट में भी मामूली 0.03 फीसदी का उछाल आया। ईएमएस 03जून 2026