क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सुशासन तिहार के तहत पुत्रीबाई स्कूल सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान 18 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 12 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से अरपा राम सेतु से शनिचरी रपटा तक सडक़, नाला एवं पिचिंग कार्य तथा 5 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक आरसीसी बॉक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं से शहर की अधोसंरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासन के प्रति बढ़ता विश्वास ही सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में जिले में 412 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत एवं संचालित किए गए हैं। उन्होंने पुत्रीबाई सामुदायिक भवन में बाउंड्री वॉल और शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। किन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन 0 अरपा राम सेतु से शनिचरी रपटा तक सडक़, नाला एवं पिचिंग कार्य, लागत: 12.95 करोड़ रुपए 0 कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक आरसीसी बॉक्स निर्माण, लागत: 5.55 करोड़ रुपए 0 कुल विकास कार्य: 18.50 करोड़ रुपए से अधिक मंत्री और उप मुख्यमंत्री की बड़ी बातें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा-अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता। बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को गति दे रही हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा - सुशासन तिहार से जनता का भरोसा बढ़ा है। समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर। न्यायधानी को प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल किया जाएगा। बिलासपुर के विकास से जुड़े प्रमुख आंकड़े 0 पिछले दो वर्षों में स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्य, 412.57 करोड़ रुपए 0 पुत्रीबाई सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त घोषणा, 20 लाख रुपए 0 शहर में सडक़, नाला और अधोसंरचना विकास पर फोकस 0 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण बिलासपुर तेजी से विकसित होती न्यायधानी के रूप में उभर रहा है। विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री जनता की समस्याओं का समाधान और शासन के प्रति बढ़ता विश्वास ही सुशासन तिहार की सबसे बड़ी सफलता है। अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री, बिलासपुर मनोज राज 03 जून 2026