लेख
05-Jun-2026
...


अमेरिका-ईरान डील के क़रीब। नाकामी पर हमला ही विकल्प।- ट्रंप। मैं ही क्यों पहले झुकूँ, झुकिए पहले आप। फंदे दोनों ने कसे, बस लेना है नाप॥ खजुराहो-पन्ना रेल लाइन...2478 करोड़ रु खर्च कर पहले जंगल उजाड़ा, अब उसी रूट को जोख़िम भरा बता रहे, 54578 पेड़ काटे, मोड़ दिखा तो रूट बदला, अब 50,000 पेड़ और कटेंगे। एक पेड़ जब भी कटे, रोपें पूरे चार। वर्ना कर सकती यहाँ, क़ुदरत हाहाकार॥ एक देश एक चुनाव पर जेपीसी में दो चरणों वाले मॉडल पर मंथन...2029 से पहला चरण, 2034 तक पूरा चक्र। केंद्र, राज्य के देश में, हों यदि साथ चुनाव। समय बचे, ऊर्जा बचे, होंगे दूर अभाव॥ टीएमसी के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी, 75% सांसद बीजेपी के संपर्क में, 80 में से 50 विधायक ख़ुद को असली टीएमसी घोषित करने की तैयारी में। ममता का बीजेपी पर दल तोड़ने का आरोप। वरिष्ठ पत्रकार सुमन भट्टाचार्य के अनुसार बंगाल की जनता एक बार जिस दल को नकार दे, उसकी वापसी नहीं होती। जिस दल को बंगाल में, जनता देत नकार। उसका अगली बार फिर, होता नहीं उभार॥ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का सर्वाधिक छक्कों का रेकॉर्ड तोड़ा और सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज केप प्राप्त की। आईआईएम इंदौर वैभव के पराक्रम को केस स्टडी में शामिल करेगा। सचिन, कोहली या सनी, सबका है यह मेल। छात्र प्रबंधन के पढ़ें, अब वैभव का खेल॥ ईएमएस / 05 जून 26