व्यापार
05-Jun-2026
...


- सोने के भाव 1,58,450 रुपए, चांदी 2,60,024 रुपए प्र‎ति ‎किलोग्राम नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,61,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 949 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,598 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,547 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,106 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,441 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,598 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,213 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 4,772 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,024 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,64,796 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,697 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,099 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,61,231 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,59,167 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,503 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,505 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 36.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,468.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स :पर चांदी के वायदा भाव 74.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 73.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 72.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया। सतीश मोरे/05जून ---