क्षेत्रीय
05-Jun-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ गडरिया समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक 14 जून को गंडई स्थित जैन धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोविंद धनकर करेंगे।प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम पाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं परिचर्चा की जाएगी। मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि इसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ तथा सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारी और सामाजिक भाई-बहन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।बैठक में संगठन की गतिविधियों, समाज के विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। मनोज राज 05 जून 2026