क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। युगाब्द 5128 पुरुषोत्तम ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी के अवसर पर शिवम रेसिडेंसी शुभम विहार मानस मंडली द्वारा 208वें संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जागरूक नागरिकों ने सहभागिता की। धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का दिया संदेश सुंदरकांड पाठ के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदुत्व के गुणों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। घर-घर पहुंचा रही हिंदू संस्कृति का संदेश आयोजन में बताया गया कि शुभम विहार मानस मंडली द्वारा बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर हिंदू संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का कार्य लगातार किया जा रहा है। मंडली का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोडऩा और समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है। बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु कार्यक्रम में अखिलानंद सत्यनारायण पारासर, आर.पी. मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, नरेंद्र गोपाल, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र यादव, डी.पी. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मनोज राज 05 जून 2026