क्षेत्रीय
05-Jun-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। सरकंडा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रमा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक नशामुक्ति केंद्र में योग शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। 4 जून की सुबह करीब 9.30 बजे योग कक्षा से घर लौटते समय घर के पास बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाली नशीमा खातून ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की तथा बाल खींचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना में उनके हाथ, पीठ, कान और गले में चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र भी कहीं गिर गया, जो बाद में तलाश करने पर नहीं मिला। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मनोज राज 05 जून 2026