नई दिल्ली (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। सीएम ने इस मौके पर शहरी इलाकों में हरियाली बढ़ाने को पेड़-पौधे लगाने की कोशिशों को बढ़ावा देने पर जोर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर पौधे भी लगाए। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37 और दिल्ली बर्ड एटलस सहित कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए। रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार ने इस साल एक ग्रीन बजट पेश किया है, जिसमें बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए रखा गया है। सरकार का इस साल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल पेड़ लगाना चाहती है बल्कि उन्हें बचाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी विभागों से हरित भवनों को विकसित करने और पेड़ों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाने से वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम विशाल वृक्षारोपण अभियान और 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के उद्घाटन के साथ स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दिल्ली मिशन को जनअभियान बना रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ जून /2026