क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दक्षिण दिल्ली के लोकप्रिय इलाकों हौज खास विलेज और सैदुलाजाब में अनधिकृत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा सीलिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच एक मकान पर कार्रवाई की गई है और एमसीडी कर्मचारियों ने लॉक लगा दिया। भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच एमसीडी की टीमों ने बिना अनुमति चल रहे दुकानों, रेस्त्रां और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों को सील करना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माणों और आवासीय क्षेत्रों में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान का हिस्सा है। स्थानीय व्यापारियों ने इस अभियान पर चिंता जताई है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह बिल्डिंग बायलॉज लागू करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। दक्षिणी दिल्ली के अन्य व्यावसायिक इलाकों में भी यह सीलिंग अभियान जारी रहने की संभावना है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ जून /2026