क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। परसरामपुर थाना क्षेत्र के दरूपुर निवासिनी मनीषा पत्नी चन्द्रिका प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पड़ोसियों द्वारा उसकी जमीन पर जबरिया कब्जा करने के प्रयास को रोकने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। शुक्रवार को एसपी को दिये पत्र में मनीषा पत्नी चन्द्रिका प्रसाद ने कहा है कि घर के बगल मे खाली जमीन है जिस पर उसके पड़ोसी झुरई पुत्र घुरहू झिन्नन पुत्र घुरहू व गुड्डू पुत्र झिन्नन व उसके परिवार के अन्य लोग जबरदस्ती कब्जा करने की नियत से बकरी बांध देते है गोबर फेकते है मना करने पर आमादा फौजदारी होते है । मारपीट भी किया जिसमे थाने पर दोनो पक्षो के बीच सुलह समझौता भी हुआ था लेकिन विपक्षी उस सुलहनामा को नहीं मान रहे है तथा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते है । जब वह इस घटना की सूचना देने थाने पर गयी तो थाने पर पुलिस कर्मियो द्वारा प्रार्थिनी के साथ दुर्व्यवहार किया गया मारा पीटा भी गया। ऐसी सूरत में सम्बंधित लोगो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही उसके जमीन और परिवार की रक्षा कराया जाय। ईएमएस / 05 जून 26