लखनऊ (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चित्रकूट में पेयजल संकट को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि पानी के लिए तरस रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की स्थिति भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। सपा प्रमुख ने यहां जारी बयान में कहा कि जनता आज पानी की मांग कर रही है, जबकि सरकार विकसित भारत-2047 के सपने दिखा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के रहते जल जीवन मिशन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है और ‘हर घर जल’ का नारा केवल दीवारों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बजट की लूट और कमीशनखोरी चरम पर है। इसी कारण कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं तो कहीं पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जितेन्द्र 05 जून 2026