लखनऊ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना में प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी है। मृतका की पहचान शिल्पी गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच करेगी। वहीं पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती अपने प्रेमी से जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी। जिसे लेकर उसके और परिवार के बीच लगातार विवाद हो रहा था। घटना से पहले उसने प्रेमी से फोन पर बात की थी। परिवार का आरोप है कि प्रेमी से ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। जिससे उसने आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जितेन्द्र 05 जून 2026