फिरोजाबाद(ईएमएस) पुलिस आरक्षी भर्ती को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सबसे पहले दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और एमजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लास रूम का भ्रमण कर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, गर्मी के मौसम को देखते हुए पीने के पानी साफ-सफाई व अन्य आवश्यक सुविधा का गहन अवलोकन किया, इसके साथ परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा मानको की जांच की। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की स्थिति को देखा और उन्हें हर समय सक्रिय रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, यदि किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो तुरंत जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रकाश की कमी से परीक्षा में कोई वाधा न आए, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा की परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद