05-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जल चेतना परिक्रमा और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुंदा नदी के तट पर जल संकट के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने नदी के किनारे जल चेतना परिक्रमा की और तटों पर साफ.-सफाई की। प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। निमाड़ अंचल में जल संकट को देखते हुए जल चेतना समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में पर्यावरण क्रांति का अग्रदूत बनने और पानी की एक.एक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान से पर्यावरण वाटिका बनाई 21 पौधे लगाए। वाटिका में औषधीय, छायादार व फलदार पौधे रोपे। महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सावित्री भगोरे ने बताया कि इस वाटिका का उद्देश्य परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रयास की जमकर सराहना की। डॉ. रंजीता पाटीदार, डॉ.डीएस बामनिया, डॉ. आरएस डावर, डॉ. राजेंद्रसिंह चौहान, प्रो. सीएल निगवाल, प्रो. डॉ. गणेश पाटिल, बीएस सोलंकी सहित छात्र हर्ष राठौर, भूमिका कुमरावत, लाली यादव, मानसी राठौड़ और अन्य स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 05 जून 2026