05-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से जिले में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। निरंजनलाल अग्रवाल फाउंडेशन, बीटल रीजन एवं केके फाइबर्स के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न ग्रामों में पर्यावरण संरक्षण एवं उसके महत्व के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है। निरंजनलाल अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख प्रीतेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वर्षा ऋतु के दौरान प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उसकी नियमित देखरेख कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे। हेमंत राजपूत ने किसानों को संदेश दिया कि वे अपने खेतों की मेड़ों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को भविष्य में अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त होंगे। आयोजकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण एवं संरक्षण गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी। ईएमएस/नाजिम शेख/ 05 जून 2026