क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के बैरसिया थाना क्षेत्र में बीती सुबह तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में पति-पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार गोंडीपुरा में रहने वाले फईम खान पिता मकसूद खान (55) बीती सुबह वह अपनी पत्नी कल्लो बाई और सात साल की नातिन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आई यात्री बस नबंर एमपी 04 पीए 1375 ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपति के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल नातिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए बस को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे में आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 6 जून