धनबाद(ईएमएस)।पश्चिम बंगाल के परबलिया के नव युवकों का एक ग्रुप बाइक से मैथन डैम घुमने आये हुए थे।गोगना छठ घाट पर पार्टी मनाकर जाने के क्रम में डैम के रेलिंग से बाइक जा टकराया। जिसमें बाइक सवार सुमित बाल (23) व प्रतिक गोशे ( 22) गंभीर रुप से घायल हो गया। डैम की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों युवकों को डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें सुमित बाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल भेज दिया। जबिक दुसरा युवक प्रतिक गोशे को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घायल सुमित बाल को उसके साथी पश्चिम बंगाल लेकर चले गए। कर्मवीर सिंह/06जून/26