06-Jun-2026
...


- आज अनुष्ठान का समापन,निकलेगी भव्य शोभा यात्रा भोपाल(ईएमएस)। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भगवान जिनेंद्र का अभिषेक जाप अनुष्ठान के साथ भगवान सिद्ध की आराधना की गई। इंद्र इंद्राणी द्वारा 1024 अरघ के साथ श्रीफल मंडल पर अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य श्री विद्या समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु निरंतर तप, त्याग, संयम के साथ जाप आराधना कर रहे है। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया अनुष्ठान के दौरान अनेक श्रावक व्रत उपवास रखकर भौतिक सुख सुविधाओं को त्याग कर आराधना में लीन है। मुनि संभव सागर महाराज ने कहा संयम भारत की अमूल्य संपदा है। देश में शान्ति, सद्भाव और परस्पर प्रेम आज संतो की तप त्याग संयम से है। आज समापन 6 बजे से विश्व शांति महायज्ञ के साथ भगवान जिनेंद्र की शोभा यात्रा चौक मंदिर से निकलेगी। अविनाश भैया के निर्देशन में धार्मिक क्रिया हुई। प्रमुख पात्र सो धर्म इंद्र प्रियंका महेंद्र, श्री पाल मेना सुंदरी ऋषभ मंजू, कुबेर आशा विजेंद्र, ध्वजारोहन कर्ता विनोद विपिन एम पी टी, शांति धारा कर्ता मनोज प्रीति बांगा, महाज्ञानायक प्रतिभा सचिन, यज्ञ नायक पूर्ति शशांक आदि प्रमुख पात्रों द्वारा मंडल पर अरघ अर्पित किए गए। अंशुल जैन/ 06 जून, 2026