06-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव की अनुशंसा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया की सहमति से सनी गोसर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। गोसर की नियुक्ति पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजपा आ.जा.मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री मनीष दांगी, भाजपा युवामोर्चा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह गायकवाड, भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, भाजपा आ.जा. मोर्चा मण्डल महामंत्री राहुल चौहान, भाजपा आ.जा.मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष सूरज खरे, अजय ठाकुर, पंकज हंस बाबा, आर्यन गोसर, धर्मेंद्र परमार आकाश योगी सहित समाजजनों व इष्टमित्रो ने बधाई दी। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026